Loksabha Election 2024 LIVE Updates: पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह एक के बाद एक करेंगे चुनावी रैली, यहां पढ़ें सभी अपडेट्स

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 2 चरणों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं अब तीसरे चरण के लिए मतदान किया जाएगा। तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों और चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा।

‘संसद में 40 साल से रजाकार के प्रतिनिधि बैठे हैं’, हैदराबाद जाकर अमित शाह का ओवैसी पर हमला

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को हैदराबाद में भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के समर्थन में रैली की है। इस दौरान अमित शाह ने हैदराबाद से सांसद और AIMIM पार्टा के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला किया है।

राहुल गांधी की तारीफ क्यों कर रहे हैं पाक नेता? बीजेपी ने फवाद चौधरी के पोस्ट पर उठाए सवाल

बीजेपी ने पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी के पोस्ट पर हमलावर रुख अपना लिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा-कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ।

हमें जिताओ नहीं तो हम आपकी बिजली काट देंगे…हद है, ये क्या बोल गए कांग्रेस विधायक

कर्नाटक से कांग्रेस के एक विधायक का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे लोगों को धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि हमें सबसे ज्यादा वोट दो नहीं तो तुम्हारी बिजली काट देंगे। देखें वीडियो-

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी बोले, “नया भारत” आतंकवादियों को डोजियर नहीं भेजता बल्कि…

Lok Sabha Elections 2024: देश में अभी चुनाव का माहौल है। दो चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब तीसरे की तैयारियों में राजनीतिक दल जोरों से जुटे हुए हैं। इस बीच पीएम मोदी ने एक रैली में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

मेघालय में आगजनी के बाद अलर्ट पर प्रशासन, सरकारी कार्यालयों और वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश

मेघालय में अज्ञात उपद्रवियों ने पुलिस रिजर्व परिसर के अंदर पेट्रोल बम फेंके थे, जिसके चलते दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।

रायबरेली और अमेठी को लेकर क्यों उलझी है कांग्रेस? जयराम रमेश बोले-कोई डर नहीं रहा है…

यूपी की अमेठी और रायबरेली, दोनों सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण यानी 25 मई को मतदान होंगे लेकिन अबतक कांग्रेस दोनों सीटों पर उम्मीदवार तय नहीं कर पा रही है। जानिए जयराम रमेश ने इसे लेकर क्या कहा है?

बाइक में 210 रुपये का भरवाया था पेट्रोल, बदले में मिली 10 लाख की कार, फोन आने पर किसान को नहीं हुआ यकीन

कार विजेता नीरज कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड में बिहार के मुकाबले पेट्रोल सस्ता है, इसलिए मैं जब भी झारखंड आता हूं, तो पेट्रोल यहीं भरवाता हूं। वहीं, पेट्रोल पंप के मालिक सुधांशु गोयल भी कार की चाभी नीरज को सौंपते वक्त काफी उत्साहित थे।

इंदिरा गांधी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी तक: दिग्गज जिन्होंने 2 या इससे ज्यादा राज्यों से लड़ा चुनाव; पढ़ें लिस्ट

एक राजनीतिक पार्टी अपने शीर्ष नेताओं की लोकप्रियता को भुनाने की कोशिश में उन्हें एक से अधिक राज्यों से मैदान में उतारती है ताकि उनकी लोकप्रियता से अधिकतम मतदाताओं को अपने पक्ष में किया जा सके। आज हम उन नेताओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने दो या दो से अधिक राज्यों से लोकसभा चुनाव लड़ा … Read more

चुनाव Flashback: ‘एक शेरनी, सौ लंगूर…’ नारे से इंदिरा ने की थी वापसी, जानें गांधी परिवार का साउथ कनेक्शन

चुनाव Flashback: कर्नाटक से 1978 में इंदिरा गांधी ने लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में एक नारे ने चुनावी फिजा बदल दी थी। वो नारा था-एक शेरनी.. सौ लंगूर.. चिकमंगलूर-चिकमंगलूर..

‘आज वीरभद्र सिंह जिंदा होते तो जरूर डांट लगाते’, जानें क्यों विक्रमादित्य सिंह पर भड़कीं कंगना रनौत

कंगना रनौत ने कहा कि आज वीरभद्र सिंह नहीं है, तो इसलिए वह विक्रमादित्य सिंह को माफ कर दे रही हैं। कंगना में वीरभद्र सिंह को अपने लिए परम पूजनीय भी बताया। मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत के सामने कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह चुनावी मैदान में हैं।

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, CID करेगी आरोपी अनुज थापन के सुसाइड मामले की जांच

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में आरोपी अनुज थापन के सुसाइड करने से हड़कंप मच गया है। इस मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई है। आरोपी को GT अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।